फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: पलवल,अभिषेक शर्मा। उपमंडल अधिकारी पलवल भूपेंद्र सिंह ने गांव नांगल ब्राह्मण की शामलात भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीपीओ होडल अमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा संबंधित कार्रवाई पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी।एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई शुरू करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित भूमि पर किसी न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) अथवा यथास्थिति लागू न हो। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान धूल नियंत्रण, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों, वायु गुणवत्ता प्रब...