फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में करीब दो महीने से बंद अल्ट्रासाउंड जांच सेवा अब गुरुवार से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। अल्ट्रासाउंड मशीन का खराब पुर्जा स्वास्थ्य विभाग ने कोरिया से मंगवा लिया है। मंगलवार को इंजीनियर ने मशीन में नए पुर्जे को इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया। बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 30 से 32 गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच होती है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती पांच से सात मरीजों, दुष्कर्म पीड़िताओं और दो से चार कैदियों की भी अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। मशीन खराब होने के कारण पिछले करीब दो महीने से जांच सेवा बंद थी। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को उठानी पड़ रही थी। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा था या बिना जांच के वापस लौटना पड़त...