Faridabad News: बीके अस्पताल की लिफ्ट खराब, तीमारदारों ने रैंप से स्ट्रेचर खींचे
फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल की लिफ्ट गुरुवार को एक बार फिर खराब हो गई। लिफ्ट खराब होने की वजह से तीमारदार अपने मरीज को अस्पताल के रैंप से प्रथम तल पर ले जाते हुए दिखे। इसके अलावा बुजुर्ग मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा, जबकि चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी और बढ़ गई। अस्पताल की यह लिफ्ट पिछले काफी समय से बार-बार खराब हो रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि हर कुछ दिनों के अंतराल पर लिफ्ट में तकनीकी खराबी सामने आ जाती है। पुरानी हो चुकी लिफ्ट के कारण अस्पताल की बहुमंजिला इमारत में मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.