Faridabad News: बीके अस्पताल का हार्ट सेंटर बंद, कंपनी ने अपना सामान समेटा
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सस्ते और अच्छे हृदय रोग उपचार के लिए आने वाले लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। उन्हें उपचार के लिए अब निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के चलते बीके अस्पताल में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में चल रहे हार्ट सेंटर प्रबंधन ने इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया है। प्रबंधन ने तृतीय तल पर स्थित हार्ट सेंटर को खाली करना शुरू कर दिया है। इसका सामान केरल भेजा जा रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में बीके अस्पताल में पीपीपी मोड पर हार्ट सेंटर शुरू किया था। इसके संचालन का काम मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स को दिया गया था। यहां निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम दरों पर एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी सहित कई अन्य तरह की सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.