फरीदाबाद, अक्टूबर 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नो पीयूसीसी, नो फ्लयूल नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों, पेट्रोल पंप संचालकों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर प्रमुख स्थानों पर जागरूकता संबंधी बैनर लगवाएं, ताकि वाहन चालकों को वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) की अनिवार्यता के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों की पालना की नियमित निगरानी की जाए और पेट्रोल पंपों पर स्थापित प्रदूषण जांच केंद्रों से जारी होने वाले पीयूसीसी प्रमाणपत्रों की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि वैध पीयूसीसी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्नि...