फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने शनिवार को नूंह हिंसा मामले में आरोपी और गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दंपति समेत पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर 40 हजार रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी दानिश चमन, महविश दानिश, सचिन, बुलंदशहर निवासी संजीव और प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह की मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है。

शिकायत दर्ज क...