Faridabad News: बिजली संकट ने छीन लिया सुकून, बिना नहाए दफ्तर और स्कूल पहुंचे बच्चे
फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: धनंजय चौहान, फरीदाबाद। शहर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन चली हड़ताल ने लोगों को खूब परेशान किया है। बिजली संकट का असर केवल रोशनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों की दिनचर्या, खानपान और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। एनआईटी-4 स्थित सरकारी आवास में रहने वाले एक परिवार ने संकट के बीच अपनी आपबीती साझा की। अभिमन्यु के परिवार को दो दिन तक पानी और खाने के लिए परेशान होना पड़ा। हालात ऐसे बने कि बच्चे बिना नहाए ही स्कूल चले गए और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बिना नहाए दफ्तर जाना पड़ा। खाना बाहर होटल से मंगा कर खाना पड़ा। अभिमन्यु के परिवार में चार सदस्य हैं। घर में दो दिन से बिजली नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। घर में जमा पानी खत्म होने के बाद पीने और अन्य जरूरी कामों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.