फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत बिजली निगम के 1177 ठेका कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान में देरी से आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरुवार को बल्लभगढ़ डिवीजन में प्रदर्शन कर रोष जताया और अधिकारियों से जल्द वेतन दिलाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट प्रधान रामकेश और सचिव वेदप्रकाश कर्दम ने किया। यूनियन ने बताया कि बल्लभगढ़, एनआईटी, ग्रेटर फरीदाबाद और ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन में कार्यरत 877 कर्मचारियों को सितंबर का वेतन नहीं मिला है। वहीं, पलवल के करीब 300 कर्मचारी भी वेतन का इंतजार कर रहे हैं। यूनियन ने कहा कि नियमानुसार प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान होना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।

वेतन भु...