फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। रबर फैक्ट्रियों में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की बार-बार जांच से परेशान उद्यमियों ने शनिवार को विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से राहत की गुहार लगाई है।विधायक ने अधिकारियों को दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश हैं। बल्लभगढ़ रबर चैनल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान के नेतृत्व में शनिवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि विभाग की ओर से रबर फैक्ट्रियों में बार-बार जांच किए जाने से फैक्ट्री संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति नियमों के अनुसार कारोबार करना च...