फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के नवनियुक्त महासचिव प्रदीप परमार एडवोकेट के स्वागत में बार रूम में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत बॉबी ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री संजीव अत्री ने किया। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से उनका स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके महासचिव बनने से वकीलों की पार्किंग और चैंबर संबंधी समस्याओं के समाधान को मजबूती मिलेगी। समस्याओं के निवारण के लिए कमेटी गठित करने की बात भी कही गई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...