फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा।बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा के निर्देशन में नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), बिजली निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी 24 घंटे जल निकासी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग सेट और फील्ड स्टाफ की तैनाती भी की गई है, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति बनने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न परिचालन सर्किलों में कुल 54 डिस्पोजल प्वाइंट संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बारिश में बिजली कटौती जल निकासी में बनी बाधा इनमें अधिकांश पंपों ने पूरे दिन...