Faridabad News: बारिश से डाकघर की व्यवस्था बिगड़ी, स्पीड पोस्ट व लेनदेन ठप
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। लगातार बारिश का असर गुरुवार को भारत सरकार के डाकघरों की सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। बल्लभगढ़ मुख्य डाकघर, चावला कॉलोनी और सेक्टर-3 स्थित डाकघरों में कंप्यूटर सिस्टम ठप होने से स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके कारण सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डाकघर सेवाओं पर असर बल्लभगढ़ मुख्य डाकघर में कंप्यूटर खराब होने के कारण स्पीड पोस्ट की सेवा बंद रही। इसके अलावा डाकघर में पैसे के लेनदेन से जुड़े कार्य भी पूरे दिन प्रभावित रहे। जरूरी दस्तावेज भेजने और बैंकिंग सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।
चावला कॉलोनी और सेक्टर-3 के डाकघर चावला कॉलोनी स्थित डाकघर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कर्मचारी काम नहीं कर सके। वहीं सेक्टर-3 डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.