Faridabad News: बारिश से खस्ताहाल सड़कों की होगी मरम्मत
फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बारिश के कारण तिगांव विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल हुई सड़कों को बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। योजना पर अगले माह से काम चालू होने की उम्मीद है।इस कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तिलौरी खादर लिंक रोड, मवई लिंक रोड, बदरपुर सैयद से ताजूपुर मार्ग, शाहबाद लिंक रोड और बल्लभगढ़-तिगांव रोड की हालत खस्ता हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। खासकर रात के समय दाेपहिया चालक आये दिन चोटिल हो रहे हैं, जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी की है। विभाग की योजना में केवल गड्ढों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.