Faridabad News: बारिश में भीगते मां के भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना की
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश में भी माता के भक्तों ने मंदिर पहुंचे और माता की पूजा के लिए कतार में भीगते हुए खड़े रहे। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, संयम और साधना का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां की पूजा करने से भक्तों को आत्मबल, धैर्य और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की। घरों में भी पूजा-पाठ और दुर्गा सप्तशती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.