फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडी) की तैयारियां गुरुवार को धरी रह गई। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण नगर निगम और एफएमडीए के अधीन संचालित डिस्पोजल व बूस्टिंग स्टेशन पूरी क्षमता से काम नहीं किए। नतीजतन कई इलाकों में बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहा और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्मार्ट सिटी में बुधवार रात शुरू हुई बारिश का सितम गुरुवार को भी जारी रहा। ऐसे में बिजली कटौती ने जल निकासी में भारी खलल डाला। यह भी पढ़ें- Faridabad News: परेशानी: सड़कों पर पड़े कूड़े से सीवर-नाले जामबिजली कटौती बुधवार रात से शुरू हुई बिजली की आवाजाही का सबसे अधिक असर सेक्टर-21 स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पड़ा। बिजली बार-ब...