फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मानसून की पहली तेज बारिश ने रविवार को फरीदाबाद में नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें पानी में डूब गईं। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और पॉश सेक्टरों में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन पानी में बंद हो गए। रविवार होने के कारण यातायात का दबाव कम रहा, जिससे बड़े जाम की स्थिति तो नहीं बनी, लेकिन शहर की जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। स्मार्ट सिटी में सुबह तेज धूप और उमस जिलेवासियों को सता रही थी। हर कोई पसीने पोंछकर परेशान हो गया था और सिर्फ बारिश की दुआ मांग रहा था। जिलेवासियों की दुआ कबूल हुई और सुबह करीब 11:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश श...