फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। लगातार बदलते मौसम, बारिश और उमस भरी गर्मी के बीच फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में लगातार जुटी हुई है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे। उनकी सक्रियता के चलते कहीं भी लंबे समय तक जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव के अनुसार 28 जुलाई को बल्लभगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक ब्रेजा कार अचानक ब्रेक लगाने के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान कार की चपेट में एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी एएसआई नरेंद्र और कॉन्स्टेबल बबली अपनी टीम के साथ मौके पर पहु...