फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मानसून की बारिश ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की पोल खोल दी है। नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण, सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए शुरू किए गए कई कार्य अब तक अधूरे पड़े हैं, सड़क के साथ गलियों में भरे पानी से हादसों का खतरा बढ़ गया है। शहर में संजय कॉलोनी, जीवन नगर, गौंछी, नंगला एंक्लेव पार्ट-2 समेत कई इलाकों में विकास कार्यों के लिए छह महीने पहले सड़कें खोदी गई थी। कहीं सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया, तो कहीं सड़क निर्माण शुरू कर अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश के बाद इन सभी स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन...