Faridabad News: बारह वर्ष बाद भी बड़खल झील का निर्माण अधूरा
फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अरावली की वादियों में बसी बड़खल झील को नए सिरे से विकसित करने का काम 12 साल भी बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कहीं टाइलें बिछाने का काम जारी है तो कहीं बांध का काम अधूरा है। झील में कई सालों से जलकुंभी उगी हुई है। यह जल्य जीवों के लिए खतरा बनी हुई है। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम की कार्रवाई भी खानापूर्ति तक सीमित रही, जिससे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी है।
झील का पानी सूखने की समस्या बड़खल झील वर्ष 2005 से पहले पानी से लबालब थी। लेकिन, भूजल दोहन के कारण यह सूख गई। पूर्व में यह झील दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल थी। झील सूखते ही पर्यटकों ने इससे मुंह मोड़ लिया। इसके बाद बड़खल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक सीमा त्रिखा ने झील में फिर से पानी भरने के लिए योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.