फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-7 चौकी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय मैकेनिक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बाटा फ्लाईओवर के पास कुछ लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुनीता, निवासी मिल्हार्ड कॉलोनी, ने बताया कि उनके पति 15 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे अपनी वर्कशॉप से बेटी को किताब देने के लिए बाटा फ्लाईओवर पहुंचे थे। किताब देने के बाद वह वहां से निकल गए। करीब 5 बजे उनके पति का फोन आया। फोन पर वह रो रहे थे और उन्होंने बताया कि रामवती, उसके पति पतिराम और भतीजे आकाश ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है तथा उन...