Faridabad News: बाटा पुल के नीचे जुआ खेलते चार गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। बाटा पुल के नीचे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को मुजेसर फाटक क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग ताश के जरिए रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को पकड़ा। इनमें चार लोग जुआ खेल रहे थे, जबकि तीन वहां बैठकर देख रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकू, हिमांशु, कृष्ण उर्फ किशन और धर्मपाल के रूप में हुई। तलाशी में आरोपियों से 15,000 रुपये और मौके से 900 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। यह भी पढ़ें- Champawat News: जुआ खेल रहे सात लोग गिरफ्तार किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.