Faridabad News: बाजरी में पानी का भूमिगत टैंक बनेगा
फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: धनंजय चौहान, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने गांव बाजरी में नया पानी का भूमिगत टैंक बनाने की तैयारी की है। इसके लिए गांव में पांच एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे रेनीवेल लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे करीब 10 इलाकों में पहली बार रेनीवेल पानी पहुंच सकेगा। योजना से लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में वर्षों बाद भी अनेक इलाके रेनीवेल के पानी को मोहताज है। इनमें जीवन नगर, नंगला, नंगला पार्ट 2, गाजीपुर, पाली, धौज आदि इलाके शामिल है। इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति ट्यूबवेलों के भरोसे है। ट्यूबवेलों का पानी इतना खारा है कि उसे पीना तो दूर घरों के अन्य का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.