Faridabad News: बाइक की डिग्गी से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी का आरोपी धरा
फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना पुलिस ने बाईक की डिग्गी से 3.50 लाख रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी गुलाब निवासी लखनाका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2.04 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार हुडीथल निवासी ओमप्रकाश के लखनाका स्थित ईंट भट्ठे पर 24 सितंबर को ईंटों की पेमेंट के 3.50 लाख रुपये आए थे। रुपये मुनीम ने बाईक की डिग्गी में रखे थे। बाद में डिग्गी का ताला टूटा मिला और रकम गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में भट्ठे का नौकर गुलाब चोरी करता दिखाई दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और रिमांड के दौरान उसके खाते में जमा 1.98 लाख तथा छिपाकर रखे 6 हजार रुपये बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.