फरीदाबाद, जुलाई 8 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। पलवल शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड के निकट भगवान श्री परशुराम द्वार के निर्माण के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं होगा, बल्कि यह पलवल की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा। बस स्टैंड के पास बनने वाला यह भव्य द्वार शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत करेगा और पलवल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत करेगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय लोगों में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व की भावना भी मजबू...