Faridabad News: बल्लभगढ़-मोहना एलिवेटेड रोड की विजिलेंस जांच शुरू
फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। बल्लभगढ़-मोहना एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को विजिलेंस की एक टीम अस्पताल रोड के पास निर्माण स्थल पर पहुंची और वहां चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेने के साथ मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की। शिकायतकर्ता नईम अहमद खान ने परियोजना में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया है कि परियोजना में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना सरिया का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री और गैर-स्वीकृत रासायनिक मिश्रण (केमिकल एडमिक्सचर) का इस्तेमाल करने का भी आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.