Faridabad News: बल्लभगढ़ में सात लाख रुपये के साइन बोर्ड लगाने का टेंडर विवादों में
फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर में साइन बोर्ड लगाने के नाम पर करीब सात लाख 68 हजार रुपये का टेंडर जारी किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम की ओर से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्टेनलेस स्टील के बोर्ड लगाने के लिए यह टेंडर लगाया गया था। हालांकि, टेंडर को लेकर सवाल उठने के बाद नगर निगम की ओर से इसे पोर्टल से हटाने का दावा किया गया ,जबकि यह टैंडर 9 नवम्बर को निगम की साइट पर भी नजर आ रहा था। नगर निगम की एक्शन डाल चंद शर्मा ने बताया कि इस टेंडर में गलती हुई थी। दरअसल, पूरे बल्लभगढ़ क्षेत्र में पहले से लगे बोर्डों की मरम्मत कराने के लिए टेंडर तैयार किया गया था, लेकिन गलती से इसे नए बोर्ड लगाने के टेंडर के रूप में पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। इसी वजह से टेंडर को हटा दिया गया है।
टेंडर को लेकर नगर निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.