फरीदाबाद, अगस्त 25 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। महाराजा अग्रसेन पुलिस चौकी से महज पांच कदम की दूरी पर चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोर दुकानों से हजारों रुपये की नकदी और डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह दुकानदारों के दुकान खोलने पर वारदात का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मुख्य बाजार में क्वालिटी यूनिफॉर्म के मालिक गौरव जिंदल ने बताया कि वह सोमवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद करके गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर गल्ला टूटा मिला और उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये गायब थे। जांच करने पर पता चला कि चोर दूसरी मंजिल पर लगे किवाड़ को मोड़कर दुकान में दाखिल हुए और नकदी के साथ डीवीआर भी ले गए।

चोरी की पुनरावृत्ति गौरव ...