फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में सोमवार रात तीन दुकानों में लगी भीषण आग के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मीनाक्षी साड़ी सेंटर में दोबारा चिंगारियां उठने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और चिंगारियां उठती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से दोबारा बड़ा हादसा होने से बच गया। सोमवार रात लगी आग में तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इनमें देवी राम पेंट वालों की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके बराबर स्थित मीनाक्षी साड़ी सेंटर की तीन मंजिला इमारत भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मनीष गार्मेंट की दुकान आग की चपेट में आने से बच गई।

सुबह दोबारा आग ...