फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारों को भूमिगत करने के कार्य की शुरुआत शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित हुडा मार्केट से की गई। केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फरीदाबाद के तहत शुरू हुए इस कार्य का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने किया। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों को भूमिगत करने से शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सड़कों और बाजारों का स्वरूप भी सुधरेगा। उन्होंने बताया कि पूरे बल्लभगढ़ शहर में यह काम करीब एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर 10 टीमें काम करेंगी।उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे ...