फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी और मुख्य बाजार की प्रमुख सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी जमा हो गया है। सब्जी मंडी में पिछले चार दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं मुख्य बाजार में बौहरा मिल के पास सीवर का गंद पानी जमा होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सब्जी मंडी में समस्या दोनों स्थानों पर गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का रहना और दुकानदारों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। सब्जी मंडी में सड़क पर सीवर का पानी जमा होने के कारण फल और सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मंडी में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रहती है, लेकिन सीवर का पानी जमा होने और बदब...