Faridabad News: बरामदे में सो रहे मामा-भांजे के दो मोबाइल चोरी
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-20बी में मकान के बाहर बरामदे में सो रहे मामा-भांजे के दो मोबाइल चोरी हो गए। रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा राजवीर के साथ 24 सितंबर की रात गोरखपुर से फरीदाबाद लौटे थे और मकान के बाहर सो गए। सुबह उठने पर दोनों के मोबाइल गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल की तलाश और मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.