Faridabad News: बबली ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शॉटपुट इवेंट में कांस्य पदक जीता
फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी की बेटी बबली ने जींद के नरवाना में संपन्न हुई हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने प्रतियोगिता के शॉटपुट इवेंट में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता 19 और 20 सितंबर को आयोजित की गई। मूलरूप से रोहतक की रहने वाली बबली फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में बतौर सेवादार कार्यरत हैं और अस्पताल परिसर में रहती हैं। उन्होंने पिछले वर्ष सिविल सर्विसेज खेलों के शॉटपुट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनके पिता रमेश कुमार किसान हैं और खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। वहीं, मां निर्मला गृहिणी हैं। बबली तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं。 यह भी पढ़ें- अखाड़े से निकलकर बन गया स्टार 'निशानेबाज'पिता के सपनों को पूरा कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.