फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नेहरू कॉलेज में एमडीयू की ओर से बढ़ाई गई 20 फीसदी सीटों पर दाखिला शुरू नहीं होने के विरोध में सोमवार को विद्यार्थियों ने कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। पवन भाटी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की कि विश्वविद्यालय के फैसले के अनुसार बढ़ी हुई सीटों पर तत्काल दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाए। वर्ष 2017 में छात्रों की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिले में स्थित नेहरू कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए 20 फीसदी सीटें बढ़ाई थी। लेकिन नौ साल बाद भी उन पर दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि एमडीयू ने कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का फैसला विद्यार्थियों को अधिक संख्य...