Faridabad News: बड़े गृहकर बकायेदारों की इमारतें सील होंगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गृहकर का बकाया वसूलने के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। पांच लाख रुपये से अधिक गृहकर बकाया रखने वाली इमारतों और अन्य संपत्तियों को सील करने की तैयारी की जा रही है। बल्लभगढ़ जोन के दोनों क्षेत्रों में ऐसी 122 यूनिट चिह्नित की गई हैं। इनमें सरकारी संपत्तियां भी शामिल हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, बकायेदारों को नोटिस देने के साथ ही सीलिंग की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
जोन-दो में बकायेदारों को नोटिस जोन-दो में 83 बकायेदारों की सूची तैयार बल्लभगढ़ जोन-दो की क्षेत्रीय गृहकर अधिकारी दीपा पब्बी ने बताया कि उनके क्षेत्र में पांच लाख रुपये से अधिक गृहकर बकाया रखने वाली 83 य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.