फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बड़खल क्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है। मेट्रो मोड निर्माणीधीन बड़खल तहसील का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जहां लोगों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही ई-वाहनों के चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकेगी। इसे लेकर लोक निर्माण निभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ईवी चार्जिग नेटवर्क होगा और मजबूत, क्या तैयारी कर रही रेखा सरकार?नया भवन और सुविधाएं मेट्रो मोड पर बनी तहसील कई साल पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी थी। साथ ही यहां कुछ देर की बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता था, जिससे दस्तावेज खराब होने के साथ ही यहां लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ महीने पहले पुराने तहसील ...