Faridabad News: बच्चे के साथ घर लौट रही महिला पर बंदरों हमला बोला
फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में गुरुवार दोपहर स्कूल से बच्चे को घर लेकर लौट रही महिला और उसके बच्चे को बंदरों के झुंड ने घेर लिया। करीब 25 बंदरों के एक साथ हमला करने से महिला और बच्चा सहम गए। महिला के कपड़े भी मामूली रूप से फट गए। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद बंदरों को वहां से भगाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
प्रभावित महिला और बच्चा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने जैसे-तैसे बच्चे को संभाला और बिना पीछे देखे तेजी से घर के अंदर चली गई। इस दौरान महिला और बच्चा दोनों काफी डरे हुए थे। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बंदरों का झुंड आए दिन लोगों को घेर लेता है। कई बार बंदर लोगों पर हमला कर चुके हैं और घरों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.