फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या और आबादी में लगातार बढ़ती घुसपैठ नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। निगम के पास प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं। घरों, बागवानी और लोगों की सुरक्षा पर बढ़ता खतरा समस्या की गंभीरता बढ़ा रहा है। नगर निगम के लिए बंदरों को पकड़ना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। निगम के पास बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं है। बंदर एक इमारत से दूसरी इमारत पर आसानी से छलांग लगा लेते हैं। ऐसे में उन्हें घेरकर पकड़ना मुश्किल हो जाता है। कई बार निजी एजेंसियों की मदद से जाल लगाए जाते हैं, लेकिन बंदरों के जाल में फंसने की कोई निश्चितता नहीं होती। निगम की टीम खाने का लालच देकर बंदरों को जाल में फंसाने का प्रयास करती है। इसके बावजूद कई बंदर बच निकलते है...