फरीदाबाद, अक्टूबर 20 -- Faridabad News: - पीड़ित को एसबीआई कर्मचारी बनकर भेजे फर्जी भुगतान के मैसेज फरीदाबाद, संवाददाता। फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर 90 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटना, बिहार निवासी गोपाल और श्रवण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गोपाल खाताधारक है, जबकि श्रवण ने ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

ओएलएक्स पर फ्लैट किराये का विज्ञापन पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-46 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपना फ्लैट किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर पंजीकरण किया था। 24 सितंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ...