फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: पलवल, केशव भारद्वाज। गदपुरी थाना क्षेत्र के अल्लिका (बामनिका) गांव निवासी फौजी के घर सहित दो घरों से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, अल्लिका गांव निवासी संदीप भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात जुलाई को वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए थे। उसी रात उनके घर में चोरी हो गई। चोर अलमारी से दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और करीब 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसी दौरान पड़ोस के एक मकान में घुसकर चोर अलमारी तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी और अपने स्तर पर भी चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेक...