Faridabad News: फोन हैक कर खाते से 4 लाख निकाले
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। जीवन नगर पार्ट-2 निवासी एक व्यक्ति के फोन को हैक कर साइबर ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 4 लाख 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को इसकी जानकारी होने तक ठग लगातार चार लेन-देन कर चुके थे। मामले में साइबर क्राइम एनआईटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जीवन नगर पार्ट-2, निवासी ओम शंकर दूबे ने शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 12:15 बजे उसका फोन हैक हो गया। इसी दौरान उसके आरबीएल क्रेडिट कार्ड से चार अनधिकृत लेन-देन किए गए। इनमें 44,910 रुपये, 1,49,910 रुपये, 1,29,007 रुपये और 14,809 रुपये की रकम निकाली गई। इस तरह कुल 4,38,636 रुपये की साइबर ठगी हुई。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.