फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। साइबर ठगों द्वारा किसान का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से सवा पांच लाख रुपये की रकम निकालने का मामला प्रकाश में आया है । साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रायदासका गांव के रहने वाले पीड़ित दयाचंद ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। तीन जून 2026 की सुबह किसी अज्ञात शातिर ठग ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से धीरे-धीरे कर कुल 5 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। दयाचंद ने बताया कि जब वह सुबह रास्ते में गांव मानपुर-औरंगाबाद के पास पहुंचे और अपना मोबाइल देखा, तो उनके होश उड़ गए। फोन में पैसे कटने के कई मैसेज थे और साथ ही भारी संख्या में लगातार ओटीपी आ रहे थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नं...