Faridabad News: फोन पर बात करते समय छत से गिरा युवक, मौके पर मौत
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर में शुक्रवार रात एक हादसे में 30 वर्षीय युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के निवासी अनुप पाल के रूप में हुई है, जो ततारपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। उसका बड़ा भाई अवनीश पाल भी उसी कंपनी में कार्यरत है और दोनों गांव में अलग-अलग किराये के मकानों में रह रहे थे। मृतक के बड़े भाई अवनीश पाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे अनुप मकान की छत पर खड़े होकर अपने घर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.