Faridabad News: फाइनेंस कंपनी से ग्राहकों का 580 ग्राम सोना गायब
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फाइनेंस कंपनी से 580 ग्राम सोना गायब कर्मचारी पर शक-पुलिस ने मामला दर्ज किया फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। एनआईटी-दो स्थित एक फाइनेंस कंपनी से ग्राहकों का करीब 580 ग्राम सोना गायब हो गया। कंपनी प्रबंधन ने अपने ही कर्मचारी पर चोरी का संदेह जताया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को कंपनी मैनेजर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。
घटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड की एनआईटी दो में शाखा है। इसके एरिया मैनेजर शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह 10 जुलाई को मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान ब्रांच मैनेजर और ऑडिटर ने फोन कर सूचना दी कि शाखा से सोने के आभूषणों के चार पैकेट गायब हैं। लौटकर जांच करने पर चारों पैकेट नहीं मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.