Faridabad News: फर्जी पहचान से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: नूंह, अमित भाटिया। साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूंह पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में मोबाइल फोन से संदिग्ध साइबर गतिविधियों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। दोनों के खिलाफ साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में पिनगवां क्षेत्र के गांव बुबलहेड़ी निवासी अरबाज के फर्जी पहचान और मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गांव में खेतों के बीच बने एक मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल में एक सिम कार्ड लगा था। जांच में व्हाट्सऐप बिजनेस पर शर्मा इलेक्ट्रिक स्कूटी और फेसबुक पर दीपक शर्मा नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.