फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मृत महिला के नाम पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टा आरोप सही पाए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जाँच और शिकायत बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी अर्जुन सैनी ने मुख्यमंत्री हरियाणा को एक शिकायत भेजी थी, जिसे जांच के लिए पुलिस के पास भेजा गया। उन्होंने बताया वजीरपुर स्थित करीब 5 कनाल 15 मरले भूमि में मृतका सोमरती उर्फ सुमन का हिस्सा था। उनकी मौत वर्ष 2014 में हो चुकी थी और बाद में उनके बच्चों के नाम विरासत दर्ज हो गई।

आरोप और धमकी अर्जुन सैनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश कर वर्ष 2017 में मृतका की जगह किसी अन्य मह...