फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर थाना एनआईटी ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में 400 से 500 लोगों से ठगी का पता चला। सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि 27 जुलाई को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़ा बताया और लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके लिए उससे ओटीपी मांगा गया। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 65,040 रुपये निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक होटल में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे。

सरगना धुर्व, नितिन उपलब्ध ...