फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए दो लोगों से 1.83 लाख रुपये की ठगी के मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए नंबर खोजा था, जबकि दूसरे ने 150 रुपये के रिफंड के लिए संपर्क किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में बैंक खातों की जांच कर आरोपितों तक पहुंच बनाई और रकम के लेनदेन का पता लगाया। पहले मामले में सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 निवासी व्यक्ति के खाते से चार यूपीआई लेनदेन के जरिए 95,105 रुपये निकाले गए थे। उसने पत्नी के डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट पर नंबर खोजा था। पुलिस ने गुजरात के अमरेली निवासी ज्यानी दर्शन शैलेश को गिरफ्तार किया। आरोपित बीकॉम पास और बेरोजगार है। उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दिया था...