फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद में गुरुवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई में था। शाम करीब 6:33 बजे आए इन झटकों का अधिकतर लोगों को अहसास तक नहीं हुआ। हालांकि, घरों में बैठे कुछ लोगों ने कंपन महसूस होने की बात कही। अचानक हुए हल्के कंपन से कुछ देर के लिए लोग चौंक गए। भूकंप की कम तीव्रता के चलते किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। त्योहार की तैयारियों में जुटे शहरवासियों के बीच भूकंप के झटकों की चर्चा रही। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गुरुवार शाम आए भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों को चौंका दिया। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद की बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों ने कंपन महसूस किया। अचानक घरों में कंपन होने प...