Faridabad News: फरीदाबाद में हड़ताली सफाईकर्मियों ने जलूस निकाला
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने एनआईटी नंबर-1 के मुख्य बाजार में जलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पहुंचकर उनके पीए सुमित त्यागी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस दौरान शहर में कूड़ा उठाने का काम प्रभावित है। बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित कर्मचारियों के आंदोलन की कमान शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारियों ने संभाली। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन की उपप्रधान ललिता देवी ने की, जबकि मंच संचालन महिला नेता विनीता ने किया। इस दौरान सुरेश देवी, कविता, बीना, सपना, कमला सहित अन्य महिला कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.