फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पथवारी माता का पंखा मेला शुक्रवार को बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं ने करीब 400 वर्ष पुराने पथवारी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक हाथ से बनाए गए पंखे चढ़ाए। मेले के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पथवारी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और मेले की विधिवत शुरुआत की। मां पथवारी रक्षाबंधन मेला कमेटी के प्रधान जितेश पाराशर उर्फ बिल्ला पहलवान और महासचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि पंखा मेले के तहत दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत विभिन्न शहरों के मशहूर बैंड-बाजों के साथ झांकियां निकाली गईं। बैंड झांकियों ...